पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमध्य प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 13 नए केस मिले हैं। सबसे ज्यादा 5 मरीज भोपाल में मिले हैं। इंदौर और दमोह में 4-4 संक्रमित मिले हैं। इंदौर में मिले संक्रमितों में एक 13 साल की लड़की है। वह तीन दिन पहले ही कोलकोता से अपनी बहन के यहां इंदौर आई है। एरोड्रम इलाके में रहने वाली लड़की के परिवार और नजदीकी 13 लोगों के भी सैंपल लिए गए। लड़की एसिम्प्टोमैटिक है। उसे होम आइसोलेट कर दिया गया है।
दमोह में पश्चिम बंगाल ट्रैवल करके आए मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से अब तक दमोह में 11 लोग संक्रमित मिल चुके है। राहत की बात यह है कि इनमें कोई गंभीर नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के ओएनजीसी कैंप में रह रहे 250 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे है।
9 दिन में 84 संक्रमित मिले
प्रदेश में पिछले 9 दिन में 11 जिलों में 84 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में 30, इंदौर में 24, दमोह में 11, जबलपुर में 7, राजगढ़ और रायसेन में 3-3, शहडोल में 2 और बड़वानी, श्योपुर, होशंगाबाद व ग्वालियर में 1-1 पॉजिटिव मिले हैं। 19 नवंबर को भोपाल में 1 मौत रिपोर्ट हुई है। इससे पहले, 15 नवंबर को इंदौर में एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई थी।
एक्टिव केस की संख्या बढ़ी
प्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 31 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 414 ठीक हो गए। कोरोना के कारण 10 हजार 526 लोग जान गंवा चुके हैं। अभी प्रदेश में 91 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 98% से ज्यादा है।
लोग भी हो गए लापरवाह
नए संक्रमितों में अब ट्रैवल हिस्ट्री के साथ दूसरे लोग भी पॉजिटिव आ रहे हैं। वहीं, लोग भी बेपरवाह दिखाई दे रहे हैं। मास्क नाम मात्र के लोग लगा रहे हैं। सरकार के प्रदेश में कोरोना से संबंधित सभी प्रतिबंधों को समाप्त करने से भी चिंता बढ़ गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.