पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमध्य प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रदेश में शुक्रवार को 8 नए केस आए हैं। इसमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर और रायसेन चारों शहर में 2-2 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, भोपाल में एक महिला की कोरोना से मौत भी रिपोर्ट हुई है। प्रदेश में अभी 76 एक्टिव केस हैं।
प्रदेश में पिछले 7 दिन में 9 जिलों में 51 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में 20, इंदौर में 14 , जबलपुर में 7, राजगढ़ और रायसेन में 3-3 और बड़वानी, श्योपुर, होशंगाबाद व ग्वालियर में 1-1 पॉजिटिव मिला है। 19 नवंबर को भोपाल में 1 मौत रिपोर्ट हुई है। इससे पहले, 15 नवंबर को इंदौर में एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई थी।
प्रदेश में अब तक 7 लाख 92 हजार 998 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 396 ठीक हो गए। कोरोना के कारण 10 हजार 526 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अभी प्रदेश में 76 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 98% से ज्यादा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.