पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंप्रदेश में ठंड का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी 21 घंटे कोहरे की चादर से ढंकी रही। यहां रविवार शाम 6:30 बजे से सोमवार सुबह 5:30 बजे तक 11 घंटे ओस गिरती रही। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि राजधानी में 10 साल बाद जनवरी के मौसम में ऐसी नौबत आई। रविवार सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 बजे तक और रविवार शाम 7:30 बजे से लेकर सोमवार सुबह 9:30 बजे तक 21 घंटे घना कोहरा छाया रहा।
भोपाल में सोमवार सुबह 5:30 बजे विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई थी। यहां रात का तापमान 7.6 डिग्री और दिन तामान 23.9 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के 19 जिलों में कोहरा छाया रहा। ग्वालियर में शीतलहर चल रही है। यहां हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज के मरीज बढ़ गए हैं। जेएएच में 24 घंटे में ब्रेन हेमरेज के 12 मरीज आए, जिसमें से 2 की मौत हो गई। हार्टअटैक के 8 मरीज आए हैं जिसमें से 3 ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस- 22 जनवरी को भोपाल सहित कई इलाकों में गिर सकता है मावठा मौसम केंद्र द्वारा सोमवार को जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को भी भोपाल में कोहरा छाने के आसार हैं। रतलाम सहित प्रदेश के कई शहरों में शीतलहर चल सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में 21 जनवरी को एक वैस्टन डिस्टरबेंस पहुंचने की संभावना है। 22 जनवरी को दक्षिण पश्चिम राजस्थान में एक चक्रवात बनेगा। इनके असर से भोपाल सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश में मावठा बरसने की संभावना है। इसके 1 दिन बाद फिर कोहरा छा सकता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.