पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंराजधानी भोपाल में बुधवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ठंडी हवाएं चल रही हैं और बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि भोपाल में बुधवार शाम बूंदाबांदी और गुरुवार को हल्की बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
भोपाल के अलावा इंदौर-उज्जैन, होशंगाबाद, ग्वालियर-चंबल संभागों में भी मौसम बदला हुआ है। हालांकि, रात के पारे में कोई अंतर नहीं आया है। मंगलवार-बुधवार की रात का पारा 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें बीती रात से 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने कम दबाव और वेस्टर्न डिर्स्टबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण मध्यप्रदेश में बादल और बारिश की संभावना बढ़ गई है। इसलिए 48 घंटे में भोपाल समेत प्रदेश के कई संभागों में बारिश हो सकती है।
सबसे ठंडा रहा उमरिया
प्रदेश में सबसे ठंडा उमरिया रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। खरगोन में 11.4 और रीवा में तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के चार बड़े शहर भोपाल में 13, जबलपुर में 13.9, ग्वालियर में 11.4 और इंदौर में तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार-गुरुवार की रात में पारे में गिरावट होने के आसार है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.