पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगुना जिले में महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए जिला महिला कांग्रेस एक्टिव मोड़ पर सतत प्रयासरत है। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के संदेश \"लड़की हूं लड़ सकती हूं, का महिला प्रदेश महासचिव रूप किरण कौर और गुना महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा यादव के नेतृत्व में शुभारंभ किया गया। जिसमे महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना जायसवाल के निर्देशन पर शनिवार को पूजा अर्चना कर महामारी की समाप्ति के लिए प्रार्थना की गई।
महिलाओं को रोली टीका कर तिल गुड़ सुहाग सामग्री का वितरण कर पतंग उड़ा कर गिल्ली डंडा खेल कर लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे लगाकर गुना जिले में इस अभियान की शुरुआत की गई। जिस पर कांग्रेस पार्टी गुना की महिला जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान जिले में निरंतर जारी रहेगा। इस कार्यक्रम को लेकर प्रतिदिन कोई ना कोई गतिविधि जिले में चलती रहेगी। जिससे कि जिले में इस अभियान के उद्देश्य को सफल बनाया जा सके।
वही आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष, महिला जिला उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, बंधुआ मुक्ति मोर्चा की जिला अध्यक्ष शशि अहिरवार, शक्ति संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मीनू मौर्या सहित जिले की महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रही।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.