पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउत्तरी हवा चलते ही इस सीजन में पहली बार रात का पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौैसम विभाग के अनुसार अब धीरे-धीरे पारा और लुढ़केगा। अभी तक रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था। लेकिन अब 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। शुक्रवार काे सुबह के समय शहर के बाहर हल्की धुंध भी रही।
सर्दी के मौसम ने एक बार फिर से अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। पिछले सप्ताह की तुलना इस सप्ताह में पारा नीचे की ओर गिरना शुरु हो गया है। इसके पीछे वजह उत्तरी हवाओं का चलना बताया जा रहा है, जिससे तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार को न्यूनतम पारा पहलीबार 8.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया, जिससे शाम ढलते ही लोगों को ठंड का अहसास हुआ। वहीं दोपहर के समय निकली धूप भी लोगों को सुहानी नजर आई।
दिन का तापमान भी शुक्रवार को 27.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। जो कि गुरुवार की तुलना 0.5 डिग्री सेल्सियस कम था। माैसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षाेभ कमजोर पड़ चुका है। अब तापमान में गिरावट आएगी, क्योंकि अब उत्तरी हवा अंचल की ओर आ रही हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.