पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभिंड के नयागांव थाना क्षेत्र के जखमौली गांव में पूर्व सरपंच के परिवार और वर्तमान सरपंच के परिवार के बीच वर्चस्व की लड़ाई का मामला सामने आया है। पूर्व सरपंच के भाई ने गांव में होने वाले विकास कार्यों को लेकर विरोध दर्ज कराया। यह बात वर्तमान सरपंच के लड़के को पसंद नहीं आई और उसने हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी दे दी। नयागांव थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
ये घटना रात करीब 8:30 बजे की है। थाना प्रभारी कमल कांत शर्मा के मुताबिक जखमौली के रहने वाले धर्मवीर पुत्र केशव राजावत पूर्व सरपंच सुखवीर का भाई है। गांव में इन दिनों विकास कार्य किए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों को लेकर जेसीबी से गड्ढे खुदवा जा रहे हैं। विकास कार्यों में जेसीबी का उपयोग की जाने पर पूर्व सरपंच के भाई धर्मवीर सिंह ने विरोध दर्ज कराया।
धर्मवीर द्वारा जेसीबी का उपयोग न करने को लेकर अड़ गया।इसी बात को लेकर वर्तमान सरपंच के पक्ष के लोग भी आ गए। यह मामला कुछ मिनटों में तूल पकड़ गया। गांव में कुछ समय में दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में चुनावी रंजिश को लेकर जमकर बहस हुई।
पुलिस के मुताबिक इसी दौरान वर्तमान सरपंच जितेंद्र सिंह राजावत के लड़के अभिषेक ने हवाई फायर ठोकते हुए जान से मारने की धमकी दे दी। यह घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया। पूर्व सरपंच के समर्थकों ने थाने आकर पूरे मामले की सूचना दी। पुलिस ने फरियादी धर्मवीर की शिकायत पर वर्तमान सरपंच जितेंद्र सिंह के लड़के अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नयागांव थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.