पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंऔद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में एक युवक ने एक विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर उसे शादी का झांसा दिया। साथ ही दो साल तक दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। पीडिता ने मालनपुर थाना पहुंचकर अपनी फरियाद सुनाई। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि ग्वालियर की एक 26 वर्षीय शादीशुदा महिला को इकहारा निवासी संतोष पुत्र लक्ष्मण राणा ने तीन साल पहले प्रेमजाल फंसा लिया। इसके बाद संतोष महिला को मालनपुर में एक किराए के मकान में लेकर रहने लगा।
जहां उसने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब दो साल तक शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब महिला ने उससे शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने उसे छोड़ दिया। इसके बाद महिला ने ग्वालियर के मुरार थाना में अपनी फरियाद सुनाई। जहां पुलिस ने जीरो पर कायमी कर डायरी मालनपुर थाना को भेजी। बुधवार की देर रात मालनपुर पुलिस ने संतोष राणा निवासी इकहारा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.