पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभिंड के गुदावली गांव में संत रामभद्राचार्य की राम कथा अगामी रोज से शुरू होने जा रही। ये रामकथा 28 नवंबर से शुरू होगी और 4 दिसंबर तक चलेगी। ये जानकारी प्रेसवार्ता में दंदरौआ धाम के महंत रामदास महाराज ने दी।
उन्होंने बताया कि देश के ख्याति प्राप्त संत रामभद्राचार्य द्वारा रामकथा का वर्णन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र शास्त्री की कथा दंदरौआ धाम पर हुई थी। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु आए और कथा का श्रवण किया था। एक बार फिर से डाक्टर हनुमान के संरक्षण में गुदावली गांव में रामकथा होने जा रही। ये कथा का वर्णन बागेश्वराम धाम के महंत धीरेन्द्र शास्त्री के गुरू रामभद्राचार्य द्वारा वर्णन किया जाएगा। ये राम कथा की कलश यात्रा 28 नवंबर को दंदरौआ धाम से निकाली जाएगी जोकि कथा स्थल गुदावली गांव तक जाएगी। यहां प्रतिदिन रामकथा 4 दिसंबर तक होगी। 5 दिसंबर को पूर्णाहुति के साथ कथा का समापन किया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.