पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Business News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • Due To Snowfall On The Mountains, The Minimum Temperature Dropped By 2.6 Degrees, Rising To 3.3 Degrees Due To Sunshine In The Day.

बारिश की संभावना:पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से न्यूनतम पारा 2.6 डिग्री लुढ़का, दिन में धूप खिलने से 3.3 डिग्री चढ़ा

भिंड2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

फरवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह बारिश हो सकती है पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से एक बार फिर से सर्दी का असर बढ़ गया है। रात के समय चलने वाली ठंडी हवाओं ने न्यूनतम पारा 2.6 डिग्री नीचे लुढ़काकर 5.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा दिया। हालांकि दिन के समय धूप खिलने के कारण अधिकतम पारा 3.3 डिग्री ऊपर चढ़कर 25.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बता दें कि इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पारा हर रोज ऊपर नीचे हो रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया था। लेकिन गुरुवार को यही पारा अधिकतम 25.1 और न्यूनतम 5.9 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

गुरुवार की सुबह आसमान में हल्की धुंध दिखाई दी। लेकिन दोपहर 11 बजे के बाद हल्की धूप खिलना शुरु हुई। इस धूप ने ठंड से कांप रहे लोगों को राहत दी। हालांकि ठंडी हवाओं के कारण लोगों के घर के अंदर कंपकंपी महसूस हुई। वहीं सूरज ढलते ही एक बार फिर से ठंड का असर बढ़ गया। सर्दी से राहत पाने के लिए लोगों अलाव और हीटर का सहारा लिया। वहीं सड़कों पर भी सन्नाटे की स्थिति देखी गई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद वहां से यहां बर्फीली हवा आ रही है।

अगले तीन-चार दिन आसमान साफ रहने की संभावना है। इसलिए ठंड भी बढ़ सकती है। ग्वालियर-चंबल में बारिश का एक और दौर आएगा। फरवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह बारिश हो सकती है। लेकिन ठँड ज्यादा नहीं बढ़ेगी। साथ ही भिंड जिले का न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि अब कड़ाके की ठंड लौटने के ज्यादा आसार नहीं है।

खबरें और भी हैं...