पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा शुरू किए गए राज्यव्यापी फंड अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के सदर बाजार में घूम-घूमकर व्यापारियों ने आर्थिक सहयोग मांगा। अभियान के दौरान राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कहा कि माकपा जनता के आर्थिक सहयोग से अपनी राजनीतिक गतिविधियां चलाती है और उन्हीं के लिए संघर्ष भी करती है।
केंद्र की भाजपा सरकार हो चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो, किसी भी सरकार की ईडी, सीबीआई जांच एजेंसियां माकपा नेताओं एवं माकपा कार्यालय की तरफ जाती हुई किसी को दिखाई नहीं दी होंगी, क्योंकि माकपा जनता के प्रति उत्तरदाई है। इसीलिए भाजपा सरकार ने विभिन्न विपक्षी पार्टियों के नेताओं के घरों पर ईडी और सीबीआई के छापे डलवाए। उन्होंने कहा कि 35 साल पश्चिमी बंगाल 25 साल त्रिपुरा और 1957 से केरल में हर 5 साल बाद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य सरकार रही है।
उन्होंने कहा कि माकपा की सोच सदैव हित की रही है। जिस पर आज भी पार्टी द्वारा काम किया जा रहा है। इस मौके पर डॉ. नदीम खान, अनिल दौनेरिया, अवधेश सिंह भदौरिया, मुन्नालाल बाथम, बृजेश सिंह यादव, शैलेंद्र राजोरिया, दिलावर सिंह बघेल, विनोद सुमन, नरेंद्र सिंह सेंगर आदि उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.