पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही:भाजपा ईडी का कर रही है दुरुपयोग: भदौरिया

भिंड2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

नेता प्रतिपक्ष माननीय डॉ. गोविंद सिंह को चार साल पुराने मामले में ईडी द्वारा गत दिवस समन भेजा। जिसके विरोध में कांग्रेस मैदान में उतरी आई है। गुरुवार को सेवादल युवा ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ईडी का दुरुपयोग कर रही है। ईडी के माध्यम से भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पिछले कुछ महीनों से प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के सामने ला रहें। उन्होंने विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों की पोल खोल दी। जिसके चलते ईडी ने भाजपा सरकार के इशारे पर डॉ. गोविंद सिंह को समन भेजा। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है।

खबरें और भी हैं...