पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बैठक आयोजित:महिलाओं को सशक्त कर रही भाजपा सरकार: जैन

भिंड2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
मोर्चा की बैठक में मौजूद महिला कार्यकर्ता। - Money Bhaskar
मोर्चा की बैठक में मौजूद महिला कार्यकर्ता।

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गुरुवार को वनखंडेश्वर मंडल की बैठक का आयोजन बीटीआई रोड पर किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा जैन मौजूद रहीं। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण की मजबूती के लिए अनेकों योजनाओं के साथ हर गरीब परिवार की मातृशक्ति को आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रही है।

मोर्चा कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए अपने-अपने बूथ को मजबूती बनाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 फरवरी को विकास यात्रा के लिए भिंड आ रहे हैं। हम सभी को प्रभावी संख्या में शासकीय एमजेएस स्टेडियम पर पहुंचकर उनकी सभा को सफल बनाना है। इसी क्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरोज जोशी ने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि पहली बार केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए उज्जवला योजना के माध्यम से निशुल्क गैस कनेक्शन घर-घर पहुंचाने का काम किया। आयुष्मान भारत कार्ड योजना के तहत पांच लाख तक का मुफ्त में इलाज कराने का कार्य मोदी सरकार ने किया, प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिए बना कर दिए। इस मौके पर उमा कुशवाहा, पिंकी तिवारी, आशा शर्मा, पूनम सोनी, सीता शाक्य, बेबी परमार, गुड्डी राजावत, प्रीति, कैलाशी, वैजयंती, सुनीता देवी, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...