पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खूजा से रवाना हुए घट रतनगढ़ माता को चढ़ाए जाएंगे:समृद्धि की कामना के लिए बोए जवारे, 121 घट आज रतनगढ़ माता को होंगे समर्पित

खूजा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे में सुख शांति और समृद्धि की कामना के लिए बोए गए जवारे शुक्रवार को रतनगढ़ माता पर चढ़ाए जाएंगे। 121 घट लेकर कस्बे की महिलाएं व स्थानीय लोग गुरुवार को पैदल ही रतनगढ़ माता के लिए रवाना हो गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह जवारे गुप्त नवरात्र के अवसर पर बोए गए थे। 9 दिनों तक चली देवी की उपासना के बाद डीजे और ढोल ताशों की आवाज पर कस्बे के युवा और महिलाएं नाचते गाते हुए रतनगढ़ माता मंदिर की ओर रवाना हो गए।

इसमें 121 महिलाएं सिर पर जवारे के घट रखकर मंगल गीत गा रहीं थीं। महिलाओं व पुरुषों का दल शुक्रवार को रतनगढ़ माता मंदिर पर पहुंचेगा। यहां पूजा पाठ के बाद रतनगढ़ माता को जवारे अर्पित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...