पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपूर्व कैबिनेट मंत्री डोमन सिंह नागपुरे के नाती की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, खैरलांजी तहसील के लालपुर गांव निवासी शुभम पिता रवि दशहरे (23 वर्ष) ने सड़क हादसे में घायल होने के बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
बचपन से नाना के घर में रहता था शुभम
शुभम पूर्व मंत्री की छोटी बेटी का पुत्र था, वह वारासिवनी कॉलेज से एलएलबी में अध्ययनरत था। शुभम बचपन से अपने नाना तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री डोमन सिंह नगपुरे के घर में रहता था। बताया गया है कि वह अपने दो पहिया वाहन से खेत गया था। वापसी आते समय मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई जिससे वह दुर्घटना का शिकार हो गया।
हादसे के बाद शुभम को निजी वाहन से खैरलांजी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बालाघाट रैफर कर दिया गया। घायल का निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। दोपहर में एमआरआई कराते वक्त घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मार्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.