पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमध्यप्रदेश के बालाघाट में एक युवक ने अपनी ही मां की हत्या कर दिया। महिला पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करने आई थी। इसके बाद बेटे ने पहले मां का गला घोंटा। इसके बाद शव को घसीटकर कुएं में फेंक दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात परसवाड़ा थाना क्षेत्र के कटंगा गांव में हुई।
गांव में सुखदेव वरकड़े अपनी मां और पत्नी के साथ रहता है। सुखदेव शराब का आदी है। नशे में धुत होकर आए दिन वह मां और पत्नी के साथ मारपीट करता है। मंगलवार रात भी नशे में धुत होकर घर आया। किसी बात पर पत्नी लताबाई से झगड़ा शुरू कर दिया। उसने पत्नी के साथ मारपीट की। इस बीच सुखदेव की मां धनवंता बाई वरकड़े (58) बहू को घर से भाग जाने के लिए कह दिया। इस पर सुखदेव ने धनवंता बाई वरकड़े का गमछे से गला घोंट दिया। धनवंता बाई की मौके पर ही मौत हो गई।
यही नहीं, वारदात के बाद उसने मां के शव घसीटकर सूखे कुएं में फेंक दिया। इसके बाद घर में रातभर सोता रहा। सुबह लोगों ने धनवंता बाई के शव देखा। इसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी।
आए दिन झगड़ा करता था आरोपी
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की तफ्तीश को लेकर एफएसएल टीम भी बुलाई गई है। आरोपी की पत्नी लता बाई ने बताया कि पति मेरे साथ रोज लकड़ी, पत्थर से मारपीट और झगड़ा करता है। मंगलवार रात भी मारपीट की। सास ने मुझे घर से भाग जाने को कहा। मैं रात 2 बजे घर से पहचान वाले घर चली गई। सुबह पता चला कि पति ने सास को मार डाला है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.