पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबालाघाट में गुरुवार को दोपहर 3.30 बजे के करीब मौसम अचानक बदल गया। तेज आंधी-तूफान के साथ जमकर धूल के गुबार उड़े। इस दौरान लोगों को आंधी-तूफान के चलते परेशान होना पड़ा।
हालांकि, मौसम में आए इस बदलाव से लोगों ने बड़ी राहत ली है। दो दिनों से बादल छाए रहने के कारण गर्मी के साथ उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। इन दिनों बालाघाट में रोज 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा रहा है।
दो दिन पहले ही कृषि मौसम विज्ञान केंद्र, बड़गांव ने 15 मई को बारिश की संभावना व्यक्त की थी। इससे पहले मौसम के करवट बदलने के बाद संभवना व्यक्त की जा रही है कि ओडिशा में बने साइक्लोन का असर जिले पर भी पड़ सकता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.