पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अशोकनगर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित:भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी बोले- महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं

अशोकनगर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

अशोकनगर जिले के चंदेरी में शनिवार को एक दिवसीय स्व सहायता समूह सम्मेलन व सह रोजगार मूलक योजनाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन चंदेरी नगर के बीआरसी कार्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी ने बताया कि आज के समय में महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। तिवारी ने कहा कि आज के समय में महिलाएं रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलकर कार्य कर रही है और हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका भी रखती हैं। साथ ही बताया की मध्यप्रदेश सरकार हमेशा पुरुषों एवं महिलाओं को समान समझती है हर सरकारी नौकरी में महिलाओं एवं पुरुषों की हिस्सेदारी समान रखती है।

उन्होंने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा स्व सहायता समूह चलाए जा रहे हैं जिसमें महिलाएं अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकती हैं। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन , जनपद पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह बुंदेला, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्याम सिंह रघुवंशी, जनपद सीईओ उदय प्रताप सिंह चौहान, सोना कोली सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...