पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने का विरोध:पुलिस को चकमा दे युवक कांग्रेस ने फूंका PM का पुतला, जिला कांग्रेस ने गांधी उपवन में किया सत्याग्रह

आगर मालवा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के विरोध में रविवार को छावनी नाका चौराहा पर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता इकठ्‌ठा हुए। उन्होंने पुलिस को चकमा देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया। जिला कांग्रेस ने गांधी उपवन में विरोध स्वरूप 6 घंटे का सत्याग्रह आंदोलन किया।

युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव हरिओम यादव ने बताया कि देश में अराजकता की स्थिति बनने लगी है, संविधान को भी नहीं देखा जा रहा है। अब केवल हिटलरशाही रवैया पीएम मोदी ने अपना रखा है। राहुल गांधी सही बात बोल कर अपना विरोध दिखा रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज दबाने के लिए संसद से उनकी सदस्यता समाप्त करने से भी नहीं चूक रहे हैं। इस अवसर पर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पियूष पालीवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस ने गांधी उपवन में किया सत्याग्रह

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में जिला कांग्रेस ने रविवार को छावनी गांधी उपवन में काली पट्टी बांधकर सत्याग्रह आंदोलन किया। करीब 6 घंटे तक किए जाने वाले इस आंदोलन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी एकत्रित हुए और उन्होंने मौन रख विरोध दर्ज कराया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार ने बताया कि जिस तरह हिटलरशाही तरीके से मोदी ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द की है, उससे यह प्रतीत होने लगा है कि जो इनके खिलाफ बोलेगा उसको या तो केंद्र सरकार शासकीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर डराएगी। अगर वह फिर भी नहीं माने तो संविधान को भी ताक में रखने से नहीं चुकेगी।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाबुलाल यादव, जिला पंचायत सदस्य जीतु पाटीदार, भेरूसिंह बापू, एनएसयुआई के राष्ट्रीय सचिव अंकुश भटनागर, इरशाद खान, रईस खान, कमल जाटव, रऊफ मुल्तानी, शहर अध्यक्ष रईस शेख, इमरान अली, राजू अंसारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।