पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रीमद देवी भागवत कथा का आयोजन:कथा वाचक बोले- संत महात्मा के दिए आशीर्वाद का करें सम्मान, इनमे हजारों व्याधियों को दूर करने की शक्ति

आगर मालवा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

9 दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा का आयोजन महिला मंडल की ओर से काशीबाई कॉलोनी स्थित मां कालका मंदिर परिसर में किया जा रहा है। कथा के पांचवें दिन रविवार को कथा वाचक पंडित रामेश्वर पांडे ने कहा कि संत महात्मा हमे आशीर्वाद देते हैं, जिसमें अनेकों अनेक व्याधियों को दूर करने की शक्ति होती है। उनके द्वारा दिए गए आशीर्वाद का सम्मान करें।

उन्होंने माता दुर्गा को समर्पित महर्षि वेदव्यास जी की श्रीमद् देवी भागवत कथा सुनाते हुए कहा कि हर व्यक्ति कहीं ना कहीं संत महात्मा से सानिध्य प्राप्त करता है। दुखी जीवन को मंगलमय बनाने कि सोचता है, लेकिन कुछ पाने के लिए कुछ करना होता है।

आराधना और भक्ति हमें शक्ति प्रदान करती है और उस शक्ति के बदौलत हम अपने जीवन की नैया को पार लगाते हैं। उन्होंने मां दुर्गा के रूप पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा की मां की भक्ति करने से पुण्य लाभ तो मिलता ही है, मां हमारे दुखों को हर लेती है। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद महिला मंडल भक्ति में चूर नाचते झूमते हुए दिखाई दी। कथा के अंत में आरती करने के बाद प्रसाद वितरण भी किया।