पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द:NSUI विरोध में किया प्रदर्शन, पुलिस की छिना झपटी के बीच दहन किया PM का पुतला

आगर मालवा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के विरोध में शनिवार को नेहरू शासकीय कॉलेज के बाहर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने देर तक नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पुलिस की छिना झपटी के बाद भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अंकुश भटनागर के नेतृत्व में किए इस प्रदर्शन के पूर्व कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में एकत्रित हुए। वह वहां से नारेबाजी करते हुए परिसर के बाहर आए और वहां नारेबाजी करने लगे। इधर जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार्यकर्ता जैसे ही प्रधानमंत्री का पुतला दहन के लिए लाए, उसी दौरान पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने उसके बावजूद भी प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया।

शासकीय एजेंसियों का किया जा रहा दुरुपयोग

एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव व भटनागर ने बताया कि आज देश में हिटलरशाही कायम करने के लिए केंद्र की सरकार शासकीय एजेंसियों का भरपूर दुरुपयोग कर रही है। हमारे नेता राहुल गांधी सच्चाई को सामने लाते हैं, उन्हें डराया और धमकाया जा रहा है। आज समूचा देश सच्चाई जान चुका है। राहुल गांधी के खिलाफ सूरत कोर्ट में दायर केस इस बात का पुख्ता सबूत है। राहुल गांधी सत्य एवं अहिंसा के सिपाही है। सरकारी तंत्र के दबाव और असत्य के खिलाफ मजबूती से लड़ते रहेंगें।

भटनागर ने कहा कि आज देश में हिटलरशाही कायम करने के लिए शासकीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर विपक्ष के शीर्ष नेताओं पर दबाव बनाकर उन्हें डराया जा रहा है। सदन में कोई बात रखना चाहते हैं, तो उन्हें रखने नहीं दिया जाता और फिर भी कोशिश करते हैं, तो सदन नहीं चलने दिया जाता। कोई व्यक्ति अगर सही बात भी रखना चाहता है, तो उसके खिलाफ ईडी, सीबीआई जैसी संस्थाओं से कार्रवाई की जाती है।

ये रहे मौजूद

एनएसयूआई नगर अध्यक्ष इमरान अली, कॉलेज अध्यक्ष राहुल मेघवाल, पॉलीटेक्निक कॉलेज प्रभारी निखिलेश पटेल, राजू मुल्तानी, दशरथ बना, सुजल सोलंकी, सुमित बाथम, अर्जुन मालवीय, रामेश्वर, भूपेंद्र सेन, अंबाराम, अयान, विवेक, शुभम, कमलेश चौहान, रोहित, बादल, अजय गायरी, दीपक, राजेश सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांधी, मौन धारण कर दिया धरना

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस ने शनिवार को छावनी गांधी उपवन में काली पट्टी बांधकर मौन धरना दिया और अपना विरोध दर्ज कराया। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाबुलाल यादव ने बताया कि जिस तरह हिटलरशाही तरीके से मोदी ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द की है, उससे यह प्रतीत होने लगा है कि जो भी इनके खिलाफ मुंह खोलेगा उसका अंजमा इस तरह ही होगा। राहुल गांधी ने भारत जोडों यात्रा की और जिस तरह से वे अपनी बात रख रहे थे, उससे बोखला कर उनके खिलाफ संसद की सदस्यता रद्द करने का कदम उठाया गया। राहुल गांधी की सदस्यता वापस बहाल नहीं होने पर आगे और उग्र प्रदर्शन होगा।

ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव गुड्डुलाला, पूर्व नपा अध्यक्ष बसंत भाटिया, एनएसयुआई के राष्ट्रीय सचिव अंकुश भटनागर, अर्जुन सिंह तनोडिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित अजमेरा, रईस खान, शाहिद मुल्तानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।