पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Business News
  • Local
  • Mp
  • Agar malwa
  • Pandit Shastri While Narrating The Story Of Tripura Dahan, Jalandhar Said God Gives Equal Results To Everyone On Worship

शिव महापुराण कथा का पांचवा दिन:पंडित शास्त्री ने त्रिपुर दहन, जालंधर कथा सुनाते हुए कहा- उपासना पर भगवान सबको एक समान फल देते हैं

आगर मालवा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

उज्जैन रोड स्थित कर्मचारी कॉलोनी में चल रही शिव महापुराण कथा के पांचवे दिन मंगलवार को कथा वाचक पंडित अश्विनकृष्ण शास्त्री ने त्रिपुर दहन, जालंधर पर कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि उपासना का भगवान एक समान फल देते हैं, लेकिन किसी को अधिक की तलब होती है तो कोई जरा से फल में ही संतुष्ट हो जाता है। कम मिलने पर जो संतुष्ट हो जाता है वह ईश्वर के करीब माना जाता है, लेकिन अधिक मिलने की आस रखने वाले कभी संतुष्ट नहीं होते हैं।

इसलिए मनुष्य को केवल भक्ति पर भरोसा रखना चाहिए उसके फल पर नहीं जो मानव अपने कर्म पर भरोसा रखता है उसे ईश्वर का साथ हमेशा मिलता है। कथा के दौरान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए कथा वाचक ने जालंधर प्रसंग पर अपनी बात कही और इस दौरान शिव बने युवक ने प्रस्तुति देकर पांडाल में मौजूद श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। कथा के अंत में लाभार्थी खमोरा परिवार सहित बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने महाआरती की और प्रसाद वितरण किया गया। जानकारी मनोज खमोरा ने दी।