पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचैत्र नवरात्रि में भक्ति का दौर जारी है भक्तों के द्वारा अपने अपने तरीके से माता की भक्ति आराधना की जा रही है, शहर के माता मंदिरों में बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन लाभ ले रहे है, ऐसे में विवेकानंद कॉलोनी में स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर में माता संतोषी को चूनर चढ़ाने के लिए सोमवार को महिला मंडल के द्वारा चूनर यात्रा निकाली।
चूनर यात्रा बैएडबाजों पर धार्मिक धून के साथ विवेकानंद कॉलोनी के प्रमुख मार्गों से होती हुई मंदिर परिसर पहुंची जहां महिला मंडल ने माता को चूनर चढाई। यात्रा के दौरान धार्मिक गीतों पर महिलाएं भक्ति में चूर नाचती झूमती दिखाई दी।
महिला मंडल की रेखा मिश्रा ने बताया कि चूनर यात्रा के बाद मंदिर में विधि विधान पूर्वक माता को पूजा अर्चना के साथ चूनर चढाई गई। चैत्र नवरात्रि में प्रतिदिन महिलाएं माता के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहंुच रही है। चूनर यात्रा में बडी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.