पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

51.81 लाख रुपए का संपत्ति कर जमा:1997 से बकाया टैक्स मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने नपा में जमा किया

आगर मालवा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन 132 केवीए कंपनी उज्जैन रोड के एई भारत जोशी शुक्रवार को नपा कार्यालय पहुंचे। 1997 से बकाया संपत्ति कर की राशि 51.81 लाख रुपए का चेक नपा अध्यक्ष निलेश जैन पटेल को सौंपा।

नपा अध्यक्ष पटेल ने बताया की यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी राशि संपति कर के रूप में नपा में जमा हुई है। जिला अस्पताल और विद्युत वितरण कंपनी सहित अन्य विभागों पर भी नपा का टैक्स बाकी है। इसकी वसूली कार्रवाई भी की जा रही है। नपा में टैक्स जमा होने पर नगर का विकास होता है। उन्होंने कहा कि बडे़ बकायादारों पर सख्ती करने के साथ नपा की वसूली बढ़ाने के निर्देश भी कर्मचारियों को दिए गए हैं।