पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधायक कार्यालय कांग्रेस की बैठक:कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- सरकार घोंट रही लोकतंत्र का गला, राहुल गांधी को बनाया निशाना

आगर मालवा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

'अपने परम मित्र अडानी को बचाने के लिए सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही हैं। इस बीच अडानी के बारे में सवाल करने पर राहुल गांधी को निशाना बनाया गया।' यह बात शुक्रवार को विधायक कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार ने कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क पर भी उतरना पड़ा तो कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। 7 फरवरी को राहुल गांधी ने संसद में अपने भाषण में अडानी महा घोटाले पर सीधे सवाल पूछे। क्या अडानी की शेल कंपनियों में 20,000 करोड़ या 3 बिलियन डॉलर हैं? अडानी इस पैसे को खुद कमा नहीं सकता, क्योंकि वो इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में है। यह पैसा कहां से आया? किसका काला धन है? ये किसकी शेल कंपनियां हैं? ये कंपनियां डिफेंस फील्ड में काम कर रही है। कोई क्यों नहीं जानता? यह किसका पैसा है? इसमें एक चीनी नागरिक शामिल है।

कोई यह सवाल क्यों नहीं पूछ रहा है कि यह चीनी नागरिक कौन है? वह पहला सवाल था। प्रधानमंत्री मोदी का अडानी से क्या रिश्ता है? उन्होंने अडानी के विमान में आराम करते हुए पीएम मोदी की तस्वीर दिखाई। उन्होंने रक्षा उद्योग, हवाई अड्डों, श्रीलंका में दिए गए बयानों, बांग्लादेश में दिए गए बयानों, ऑस्ट्रेलिया में स्टेट बैंक (भारत के) के चेयरमैन के साथ बैठे नरेंद्र मोदी और अडानी की तस्वीरें, जिन्होंने कथित तौर पर 81 बिलियन का ऋण स्वीकृत किया था के बारे में दस्तावेज दिए।

यह सबूत के साथ सवालों का दूसरा सेट था। पाटीदार ने बताया कि अडानी के घोटाले पर संसद में राहुल गांधी के भाषण के ठीक 9 दिन बाद, उनके खिलाफ मानहानि का मामला फिर से शुरू हो गया। यह कहा का न्याय है। इसको लेकर पूरे देश में कांग्रेस आंदोलन कर रही करती रहेगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव गुद्दुलाला, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अंकुश भटनागर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रईस शेख सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे।