पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोयतकलां को नई तहसील बनाने की स्वीकृति:सीएम शिवराज की कैबिनेट ने लिया फैसला, विधायक राणा विक्रम सिंह ने दी जानकारी

आगर मालवा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट मंत्रियों की बैठक हुई। इसमें आगर जिले की सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के ठप्पे सोयतकलां को तहसील की स्वीकृति प्रदान की गई। जानकारी क्षेत्रीय विधायक राणा विक्रम सिंह ने देते हुए बताया कि अपने चुनावी धोषणा पत्र में सोयतकलां क्षेत्र के लोगो से वादा किया था कि अगर वो चुनाव में जीते तो सोयतकलां जो अभी तक ठप्पे के रूप में जानी जाती है, उसको तहसील का दर्जा दिलवाएंगे।

इसके लिए तीन सालों से प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से इस मांग को लेकर अनेक बार व्यक्तिगत रूप से मिलकर आग्रह और ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई। इस पर मंगलवार को कैबिनेट की स्वीकृति में गई है।

अब सोयतकलां को तहसील का दर्जा मिल जाएगा। इस खबर के बाद क्षेत्र की जनता ने खुशी जाहिर करते हुए हर्ष जताया। विधायक विक्रम सिंह ने सोयतकलां को तहसील का दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री का सोयतकलां क्षेत्र की जनता की और से आभार व्यक्त किया है।