पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमहंगाई की मार से आम जनता परेशान है। दूसरी ओर, घेरलू गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से एलपीजी गैस सिलेंडरों के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी गुरुवार देर रात से ही लागू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम 1057 से बढ़ाकर 1060.50 हो गया है, जबकि 5 किलो ग्राम के सिलेंडर का दाम 379.50 रुपए से बढ़कर 391 रुपए हो गया है। इसी तरह 19 किलो के काॅमर्शियल सिलेंडर की कीमत भी 2495.50 से बढ़कर 2504 रुपए कर दी गई है।
वहीं 10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर का दाम भी 759.50 रुपए से बढ़ाकर 761.50 रुपए और 5 किलो के कंपोजिट सिलेंडर की कीमत भी 389.50 से बढ़कर 391 हो गई है।
गौरतलब हो कि इस माह दूसरी बार गैस की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। लोगों का कहना है कि इसी तरह दाम बढ़ते रहे तो घर चलाना मुश्किल हो जाएगा। खाने-पीने के सामान की कीमत पहले ही काफी बढ़ चुकी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.