पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के हुल्लू गांव में शनिवार की देर रात एक जंगली हाथी कुएं में गिर गया। हाथी को कुएं से बाहर निकालने के लिए वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने करीब 4 घंटे मशक्कत की। JCB मशीन के जरिए हाथी को बाहर निकलने का रास्ता बनाया गया।
इसके बाद वह किसी तरह बाहर निकला। कुएं में गिरने के कारण हाथी को कई जगह लगी है। कुएं से निकलने के बाद हाथी संग्रामपुर जंगल की ओर चला गया।
जानकारी के अनुसार 10 से 12 हाथियों का झुंड बीती रात तांडील बीसा गांव की ओर से हुल्लू गांव की जा रहा था। पीछे-पीछे वन विभाग की टीम भी चल रही थी । इसी दौरान गांव के मकई और भिंडी खेत के बीच बने कुएं में अचानक एक हाथी गिर गया।
वन कर्मियों ने हाथियों के झुंड से एक हाथी को गायब पाया। वन कर्मी इसकी खोजबीन में लग गए। कुछ ही देर में कुएं में हाथी के गिरे होने की जानकारी मिली। रात करीब 2.30 बजे हाथी के कुएं में गिरने की सूचना की पुष्टि हुई। इसके बाद वन विभाग के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।
हाथी को कुएं से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ हुआ।वन कर्मियों ने रविवार की सुबह करीब छह बजे JCB मशीन मंगवाया। इसके बाद हाथी को निकालने का रास्ता बनाया गया। इसकी मदद से हाथी गड्ढ़े से बाहर आ गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.