पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गौरव यात्रा:कालीचरण मुंडा ने कहा आजादी की 75वीं वर्षगांठ देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव

लोहरदगा10 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आजादी के 75वें वर्षगांठ पर गौरव यात्रा कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन से निकाली गई। जिसका वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नेसार अहमद ने नेतृत्व किया।  पदयात्रा में बतौर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस के संयोजक पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता शशि भूषण राय एवं रमेश कुमार चीनी विशेष रूप से उपस्थित हुए। पदयात्रा सदर प्रखंड के नगर क्षेत्र होते हुए बगडू रोड, इमली चौक, निंगनी, चांदकोपा एवं गांगुपारा होते हुए किस्को प्रखंड के बगड़ू करम टोली, पतरातू भगत टोली, पतरातू, हिसरी एवं चरहू ग्राम तक पहुंचा। लोगों ने जगह जगह पद यात्रियों का स्वागत किया। मौके पर जिला संयोजक पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा ने कहा कि आज हम आजादी का 75वां वर्षगांठ मना रहे हैं। यह देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव है हमें याद रखना चाहिए कि यह आजादी बड़े संघर्षों के बाद लाखों वीर सपूतों ने अपनी जानों को नैवछावर कर प्राप्त की थी। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में ही देश में स्वतंत्रता आंदोलन का बिगुल फूंका गया था। जिसमें हमारे असंख्य नेताओं ने भी अपनी कुर्बानी दी थी। जन जागरण अभियान के संयोजक शशि भूषण राय ने कहा कि हम सब का कर्तव्य है आजादी की लड़ाई में जो वीरगति को प्राप्त किए उन्हें आज हम याद करें और उन को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। जिस तरह महात्मा गांधी ने इस आंदोलन को देश का जन-जन का आंदोलन बनाया था यह गांधी के विचारों की ताकत ही है कि उनके विचार आज भी जिंदा है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नेसार अहमद ने कहा कि हम लोग जिस विचारधारा से संबंध रखते हैं। उनका अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन में लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानी दी। हम सभी को इस आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना होगा। यही शहीद वीर सपूतों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  पदयात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदीप भगत, सलीम अंसारी, तनवीर गौहर, प्रभात भगत, सदर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद, सामूल अंसारी, सदरुल अंसारी, सत्यदेव भगत, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संजर अंसारी, वीरमत भगत, यूनुस अंसारी, दीपक महतो, मुस्ताक अहमद, रफीक अंसारी, जयवंत कुजूर, सद्दाम अंसारी, शेख सादिक, मो आजम, मीर रिजवान, अमृता भगत, प्यारी उरांव, सीमा भगत सहित सैकड़ों कांग्रेसी शामिल थे।