पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फिजी में सम्मानित हाेंगे शिक्षक डाॅ अरुण वर्मा:12 वें विश्व हिंदी सम्मेलन में किया जाएगा सम्मानित

जामताड़ा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

फिजी में आयोजित होने वाले 12 वें विश्व हिंदी सम्मेलन में राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय मिहिजाम के हिंदी शिक्षक डॉ अरुण कुमार वर्मा अपना आलेख प्रस्तुत करेंगे। यह कार्यक्रम आगामी 15 फरवरी से 17 फरवरी 2023 तक आयोजित है। ज्ञातव्य हो कि डॉक्टर वर्मा विश्व हिंदी सम्मेलन मॉरीशस में भी अपनी सहभागिता निभा चुके हैं। इनकी रचना मधुशाला फिर से तथा रजनी आमंत्रण के लिए अब तक देश विदेश से कई सम्मान मिल चुके हैं। साहित्यिक सांस्कृतिक शोध संस्था मुंबई, भारत तथा फिजी गिरमिट काउंसिल के द्वारा फिजी में इन्हें 14 फरवरी 2023 को सिल्वर पत्र द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

विश्व हिंदी सम्मेलन में देश-विदेश के साहित्यकारों लेखकों अथवा कवियों से आलेख मंगवाए जाते हैं। डॉ अरुण वर्मा ने भी अपना आलेख विश्व हिंदी सम्मेलन में प्रस्तुत करने के लिए भेजा था, जिसे स्वीकृत कर लिया गया है। साथ ही आलेख प्रस्तुतीकरण की अनुमति भी दी है। विदेश मंत्रालय, नई दिल्ली ने डॉक्टर अरुण वर्मा को ई-मेल के माध्यम से इसकी सूचना दी है।

खबरें और भी हैं...