पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भारत जोड़ो यात्रा:भाजपा के बहकावे में नहीं आएं : डॉ इरफान

जामताड़ा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

कांग्रेस पार्टी की ओर से जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत तरनी से चिरुडीह तक पदयात्रा किया गया। विधायक डॉ इरफान अंसारी केंद्रीय सरकार पर जमकर सवाल खड़ा किया गया।

कहा देश में भाजपा ने एक तरफ लोगों के दिलों में नफरत पैदा करने का काम किया है तो दूसरी तरफ राहुल गांधी ने मोहब्बत का पैगाम लेकर लोगों को जोड़ रहें हैं। इरफान अंसारी ने कहा के आज पूरा देश इस उम्मीद में है के कोई आए और इस देश की समस्या से गरीबों और किसानों को मुक्ति दिलाए युवाओं को रोजगार दे।

कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र पार्टी है जो देश को एक सही दिशा दी है और दे सकती है। आज देश को ऐसे नेता की जरूरत है जो शिक्षित हो निडर हो सही गलत का फैसला लेने का जिसमे ज्ञान हो, लोगों के प्रति जिसके दिल में प्यार स्नेह हो। भारत जोड़ो यात्रा से लोगों का राहुल गांधी को बहुत स्नेह मिल रहा है। भाजपा के नेताओं ने बस झूठे वादे, दंगा भड़काने, विवाद फैलाने का काम किया है।

खबरें और भी हैं...