पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रामीणों के उत्साह:सिझानो पर्व को लेकर मछली बाजार में रौनक

बागडेहरी2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बंगाली सामुदायिक के आगामी 26 जनवरी को सिझानों पर्व को लेकर मछली की बाजार गर्म है। बुधवार से ही मछुआरों ने अपने अपने तालाबों में मछली पकड़ने का कार्य शुरु कर दिया। बुधवार से ही कुंडहित सहित सभी बंगाली समुदाय के गांवों मे बड़े- बड़े मछली खरीदने में जुट गये। बुधवार को कुंडहित सहित आसपास गांव के तालाब में ही एक से दो किलोग्राम के बीच वजन वाले मछली का दर 250 से 300, वही दो से तीन किलोग्राम के बीच मछली का दर 300 से 450 रुपया तक खरीदते देखा गया।

लोगों को अपने अपने जरूरत की हिसाब से रोहु, कातला, ग्रासकार्प, बीगहेड आदि मछली का खरीदारी करते देखा गया। वही गुरुवार को सरस्वती पूजा एवं सिझानों पर्व को लेकर मछली की बाजार और भी गर्म रह सकता है। इस साल समय पर वारिश नही होने के कारण मछुआरों ने सही तरीके से मछली पालन नही कर सके है। वही कुछ पुरातन तालाबों में कुछ बड़ा मछली देखा गया।

खबरें और भी हैं...