पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगिरिडीह जिले के नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी व उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव ने शनिवार को शुभ मुहूर्त में जिला परिषद कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। जहां डीडीसी शशिभूषण मेहरा और जिला अभियंता सह विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता भोला राम ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बुके देकर स्वागत किया और जिप अध्यक्ष को पदभार ग्रहण कराया।
जिप अध्यक्ष मुनियां देवी व उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव पुन: पांच साल के लिए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बने हैं। इन दोनांे का यह दूसरा कार्यकाल होगा। 2010 में भी ये दोनों अध्यक्ष व उपाध्यक्ष थे। जिसमें अच्छे तालमेल के साथ 2015 तक जिले में काफी अच्छा काम काज हुआ था। एक बार फिर जनता ने इन दोनों को मौका किया है।
हालांकि पदभार ग्रहण के साथ ही जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने कहा कि आने वाला समय गिरिडीह जिले के लिए स्वर्णिम काल होगा। पंचायती राज के तहत जितने भी अधिकार पंचायत प्रतिनिधियों को मिले हैं, उसका अक्षरश: लागू करना उनका पहला कर्तव्य होगा। इसके अलावा गावों के विकास से जुड़ी योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारना प्राथमिकता होगी। गावों में पेयजल, बिजली, शिक्षा, सड़क निर्माण तीव्र गति से की जाएगी। उन्हें भरोसा है कि गावांे के विकास में अधिकारियों का भी उन्हें व्यापक समर्थन मिलेगा। इस दौरान उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यसंस्कृति में बदलाव लाने को कहा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.