पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकदमा थाना क्षेत्र के बीएच एरिया रोड नंबर चार स्थित क्वार्टर नबर 33 में रहने वाले टाटा स्टील कर्मी मो गालिब आलम के बंद क्वार्टर से चोरी हो गई। रविवार की रात 7 बजे से 9.30 बजे के बीच चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। पीछे का गेट तोड़ चोर घर में घुसे। कमरे में रखे अलमीरा का लॉक तोड़ा और उसमें रखे 25 लाख रुपए के गहने व करीब 1.25 लाख रुपए लेकर चलते बने।
देर रात सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि बंद क्वार्टर से चोरी हुई है। इससे पहले घटना की सूचना पर आस-पड़ोस के लोग भी पीड़ित के घर जुटे। चोरी के बाद से परिवार के लोग सदमे में हैं। टाटा स्टील कर्मी ने बताया कि वे बी शिफ्ट ड्यूटी पर गए थे।
पत्नी व परिवार के अन्य लोग बीएच एरिया रोड नंबर एक में अपने एक रिश्तेदार के घर रात सात बजे गए थे। 9.30 बजे घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। घर के सारे सामान बिखरे हुए थे। गहनों का डब्बा पलंग पर ही रखा था। अलमीरा का लॉक टूटा हुआ था।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.