पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहिमाचल के ऊना स्थित विश्व विख्यात शक्ति पीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में लाखों की तादाद में श्रद्धालु हर वर्ष माता के दरबार में माथा टेकते हैं। मां के दर्शन करने के श्रद्धालु रुपए, सोना, चांदी और बहुमूल्य वस्तुएं माता को दान में देते हैं। हालांकि 2020 में कोविड-19 के काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहने के कारण मंदिर न्यास के चढ़ावे में काफी कमी देखी गई थी। इस बार 2022 में पहले 8 महीनों में ही चढ़ावे की गिनती ने 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
मंदिर न्यास से मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी से लेकर अगस्त तक मंदिर न्यास को चढ़ावे के रूप में 20 करोड़ 93 लाख 74 हजार 319 का नगद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। हालांकि 2022 के अभी 4 महीने बाकी है जिसमें यह संख्या 30 करोड़ को छूने की उम्मीद है। मंदिर न्यास द्वारा इस चढ़ावे को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास कार्यों पर भी खर्च किया जाता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.