पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उद्योग मंत्री का सिरमौर दौरा रद्द:फेसबुक पेज से दी जानकारी, 1 से 4 फरवरी तक जिले में रहने का था कार्यक्रम

पौंटा साहिब2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान। - Money Bhaskar
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान।

हिमाचल के उद्योग, आयुष एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान का 4 दिवसीय सिरमौर दौरा रद्द हो गया है। अपने फेसबुक पेज पर उन्होंने यह जानकारी देते हुए कहा कि किन्हीं कारणों से उनका सिरमौर दौरा रद्द हो गया है। मैं फिर से कार्यक्रम बनाकर जल्द ही जनता के बीच उपस्थित रहूंगा।

गौरतलब है कि उद्योग मंत्री ने 1 फरवरी से 4 फरवरी तक जिला सिरमौर का दौरा करना था। 1 फरवरी को उन्हें विश्राम गृह पांवटा साहिब में पहुंचना था और 2 फरवरी को गिरी पार क्षेत्र के किल्लौड़ गांव में जन समस्याओं को सुनना था। इसके बाद उद्योगपतियों से बात करनी थी। 3 और 4 को अपने विधानसभा क्षेत्र शिलाई में जन समस्याओं को सुनना था।

उद्योग मंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट से दी जानकारी।
उद्योग मंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट से दी जानकारी।

मुख्यमंत्री को करना है विचार विमर्श
बताया जा रहा है कि प्रदेश में सीमेंट कंपनियों और ट्रक यूनियन के बीच चल रहे विवाद के कारण वह नहीं आ सके। मुख्यमंत्री ने इस बात को सुलझाने के लिए उनसे विचार विमर्श करना है। इस मामले को जल्द से जल्द निपटाने के प्रयास किए जाने हैं। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के लिए सीमेंट कंपनियों और ट्रक यूनियन के बीच विवाद गले की फांस बना हुआ है और यह मामला गंभीर है।

खबरें और भी हैं...