पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहिमाचल में जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में अवैध गैस बेचने का कारोबार जोरों पर चल रहा है। दुकानदार सिलेंडरों से गैस बेचकर चांदी कूट रहे हैं। पैसे के लालच में दुकानदार मापदंडों का पूरा न करने वाले सिलेंडर बेचकर लोगों की जान को खतरे में डाल रहे हैं।
औद्योगिक क्षेत्र में 5 किलोग्राम के सिलेंडर प्रवासी मजदूरों को बेचे जा रहे हैं। अपना कार्य चलाने के लिए प्रवासी मजदूर यह सिलेंडर तो खरीद रहे हैं, मगर इस गैस सिलेंडर से हादसे होने का भी खतरा बना रहता है।
100 से 150 किलोग्राम बिक रही गैस
काला अंब में कई दुकानदार सिलेंडर खरीद कर इनकी गैस बेच रहे हैं। यह सब कारोबार अनसेफ तरीके से रिहायशी क्षेत्रों में हो रहा है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। दुकानदार यहां पर गैस 100 से लेकर 150 रुपए प्रति किलोग्राम तक गैस बेच रहे हैं। इस तरह के अधिकतर सिलेंडर की सप्लाई औद्योगिक क्षेत्र में हरियाणा से हो रही है।
प्रवासी मजदूर कर रहे प्रयोग
औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए विभिन्न राज्यों से आए प्रवासी मजदूर इन दुकानदारों से छोटे सिलेंडर व गैस खरीद रहे हैं। केरोसिन तेल बंद होने के बाद इन दुकानदारों का कारोबार और भी फल फूल रहा है। क्षेत्र मे रेहडी लगाने वाले दुकानदारों के अलावा अन्य दुकानदार भी छोटे सिलेंडर का प्रयोग कर रहे हैं। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
इस बारे में DFSC सिविल सप्लाई नाहन विजय कुमार ने बताया कि समय-समय पर औद्योगिक क्षेत्र में अवैध गैस के करवा को लेकर जांच की जाती है। कई दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.