पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजगढ़ के करगाणु में पुलिस की छापेमारी:घर में रखी चरस की बरामद, आरोपी गिरफ्तार; गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

हरिपुरधार2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो। - Money Bhaskar
प्रतीकात्मक फोटो।

हिमाचल के सिरमौर स्थित राजगढ़ क्षेत्र के करगाणु गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति से 86 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को आरोपी के घर में चरस रखे होने की सूचना मिली थी। पुलिस आरोपी से चरस के सोर्स के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

नशे पर नकेल कसने को पुलिस ने शुरू किया अभियान
राजगढ़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि करगाणु निवासी जोगेंद्र सिंह के घर में चरस रखी हुई है। पुलिस दल ने गुप्त सूचना के आधार पर जोगेंद्र सिंह के घर छापेमारी की। इस दौरान तलाशी में पुलिस को आरोपी के घर से 86 ग्राम चरस बरामद हुई। DSP अरुण मोदी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस नशा मुक्त समाज के लिए अवैध कार्यों पर नकेल कसने की मुहिम आरंभ की गई है, जो भविष्य में भी जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...