पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया नेरचौक मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण:कैंसर अस्पताल को 10 करोड़ और ट्रॉमा सेंटर का लेवल 3 से 2 करने की घोषणा की

शिमला2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी के नेरचौक अस्पताल में अधिकारियों से बैठक करते केंद्रिय कैबिनेट मंत्री।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने देर शाम मंडी के नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल का दौरा किया और वहां अस्पताल प्रशासन के साथ बैठक कर यहां चल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का स्वागत।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का स्वागत।

इस दौरान उनके साथ समीक्षा बैठक में नेता प्रतिपक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मंडी संसदीय क्षेत्र के जीते भाजपा समर्थित 11 अन्य विधायकों ने भी भाग लिया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती देने एवं मरीजों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने की दृष्टि से यह अस्पताल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस समीक्षा बैठक के सार्थक परिणाम होंगे।

मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को सम्मानित करते भाजपा के नेता।
मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को सम्मानित करते भाजपा के नेता।

अस्पताल के लिए 10 करोड़ देने उठाई मांग
उन्होंने इस मौके केंद्रीय मंत्री से कैंसर अस्पताल के लिए 10 करोड़ और ट्रॉमा सेंटर का लेवल 3 से 2 कर 5 करोड़ रुपए स्वीकृत करने की मांग उठाई और प्रदेश में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों को केंद्र से धनराशि और अल्प समय में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर को बजट और जनता के लिए समर्पित करने पर आभार जताया। केंद्रीय मंत्री ने बाद में दोनों ही मांगों को तुरंत मंजूरी दी और मेडिकल अस्पताल प्रशासन को जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।

इसके बाद वह मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक में भाग लेंगे। पार्टी हाईकमान ने मनसुख मांडविया को मंडी संसदीय क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा आलाकमान की तरफ से प्रभारी नियुक्त करने के बाद वह आज और कल मंडी संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे। उनका मंडी नगर निगम के पार्षदों के साथ बैठक में भाग लेने का कार्यक्रम भी है। वह 28 जनवरी सुबह भाजपा विधायक अनिल शर्मा के घर पर नाश्ता करने के अलावा द्रंग विधानसभा क्षेत्र की बैठक करेंगे।

मंडी में पीएम के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेते केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया व पूर्व CM जयराम ठाकुर.
मंडी में पीएम के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेते केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया व पूर्व CM जयराम ठाकुर.

लोकसभा चुनाव से पहले टटोली नब्ज
अपने दौरे के दौरान मनसुख मांडविया मंडी संसदीय क्षेत्र की नब्ज टटोली और उसकी रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को देंगे। इसके बाद पार्टी आलाकमान की तरफ से मिलने वाले निर्देश के बाद उनका फिर से मंडी आने का कार्यक्रम होगा।

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी।
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी।

लोकसभा की 162 कमजोर सीटों में मंडी भी एक
बता दें कि हाल ही में नई दिल्ली में संपन्न हुई भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति बैठक में भाजपा ने देश भर में लोकसभा की 162 सीटें चुनी हैं, जो कमजोर हैं। उनमें हिमाचल की मंडी संसदीय सीट भी एक है। कार्यसमिति की बैठक में उन सीटों पर पकड़ मजबूत बनाने के लिए पार्टी ने केंद्रीय मंत्री को प्रभारी बनाया है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को मंडी संसदीय सीट का प्रभारी बनाया है। वह आज मंडी आ रहे हैं।

सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद हाथ से गई सीट
सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद भाजपा के हाथ से मंडी सीट गई थी। शर्मा के निधन के बाद यहां पर पिछले साल उप चुनाव हुए। इसमें भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा।

यहां से कांग्रेस को भारी जीत मिली और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी और PCC अध्यक्ष प्रतिभा सिंह चुनाव जीत गईं। वह यहां से सांसद हैं। इसलिए भाजपा मंडी संसदीय सीट को प्रदेश में चार सीटों में कमजोर मान रही है।