पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहिमाचल प्रदेश में 3 दिन भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। 19, 20 और 21 को हिमाचल में मौसम खराब रहेगा। बारिश, बर्फबारी होने के चलते हिमाचल के तापमान में भी गिरावट जारी है। राज्य के अधिकतम तापमान में रोजाना 1 से 2 डिग्री तक की कमी चल रही है। शिमला समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह, शाम के समय ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से सुबह और शाम ठंड बढ़ी है। ऊंचाई वाले इलाकों में लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से पहले 19 और 20 का ही येलो अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन 21 को भी राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मानसून को लेकर जारी किए गए अलर्ट में मौसम विभाग में हिमाचल में मानसून की स्थिति को बताया है।
मनाली-लेह मार्ग पर हो रही बर्फबारी
मनाली-लेह मार्ग पर भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। 13 सितंबर को केलांग से मनाली आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस बर्फ में फंस गई थी, जिसे रेस्क्यू करके यहां से निकाला गया। ऐसे में अब इस हाईवे पर सफर करना खतरे से खाली नहीं रह गया है। हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में 15 सिंतबर के बाद बर्फबारी का दौर शुरू हो जाता है।
इस तरह चल रहा है हिमाचल में तापमान
बर्फबारी के बाद के तापमान काफी कम हो गया है। लाहौल में 9.5 डिग्री तापमान है। मनाली 15 डिग्री, धर्मशाला 19, डलहौजी 15, चंबा 20, मंडी 19, कल्पा 12, शिमला 15, कुफरी 13, कसौली 14, सोलन 19, नाहन 23 और पालमपुर का तापमान 18 डिग्री चल रहा है। सभी जगहों पर पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.