पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआज राजधानी शिमला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में लोगों को लू का सामना करना पड़ सकता है। तेज धूप के कारण तापमान में भी उछाल दर्ज किया जाएगा, लेकिन कल से मौसम करवट बदलेगा। बारिश होने को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी शिमला में दोपहर 12 बजे के बाद अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। कल से प्रदेश में मौसम के फिर करवट बदलने का पूर्वानुमान है। अगले 2 दिन मौसम खराब ही रहेगा।
प्रदेश के माध्यम से ऊंचाई वाले क्षेत्रों शिमला, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, सिरमौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में तेज तूफान और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से दरमियान बारिश भी हुई है, इससे मौसम में ठंडक बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, शिमला के अणु में बीते कल 5 मिलीमीटर बारिश हुई। बागवान सेब की अच्छी फसल के लिए बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बारिश के होने से जहां बगीचों में नमी बनी रहेगी, वहीं सेब के साइज में भी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
स्टेशन---न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
शिमला 17.9
सुंदर नगर 17.3
भुंतर - 15.4
धर्मशाला - 19.2
ऊना 22
सोलन - 15
कांगड़ा - 20
बिलासपुर - 26
हमीरपुर - 18
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.