पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहिमाचल प्रदेश वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। उन्हें अपने रोजमर्रा के कार्य जैसे इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ब्यूटिशियन, टेलरिंग जैसी 10 महत्वपूर्ण सेवाओं की होम डिलीवरी उपलब्ध होगी। लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करवाएगा कौशल विकास निगम, जो NIC के साथ मिलकर एक ऐप डेवलप कर रहा है।
10 विभिन्न सेवाओं को उपलब्ध करवाने वाले 10000 लोगों का डाटा तैयार किया जा रहा है। यह वह लोग हैं, जिन्हें कौशल विकास निगम ने अलग-अलग ट्रेड में ट्रेनिंग देकर उनके कौशल को बढ़ाया है। NIC जल्द इस ऐप को तैयार करके लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध करवाएगा। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से ऐप का प्रयोग करके होम सर्विसेज का लाभ उठा सकेंगे।
युवाओं को मिलेगा रोज़गार
कौशल विकास निगम की इस पहल से दोनों पक्षों को लाभ होगा। एक तो युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, दूसरा लोगों का काम आसान होगा। व्यस्त जिंदगी में लोगों के पास समय न होने के कारण निगम ने इस ऐप को लॉन्च करने का निर्णय लिया है, ताकि लोग अपनी जरूरतों क़ो एक फोन के जरिए बिना किसी परेशानी के पूरी कर सकें।
निगम ही तय करेगा रेट चार्ट
होम सर्विसेज की सेवा उपलब्ध करवाने के लिए कौशल विकास निगम ही रेट चार्ट तय करेगा। इसमें शहर के हर कोने को कवर किया जाएगा और उसी आधार पर संबंधित सेवाओं के रेट तय होंगे, जो सर्विस देने वाले क़ो और सर्विस लेने वाले को सूट करेंगे। इससे किसी क़ो भी नुकसान नहीं होगा।
निगम की मैनेजिंग डायरेक्टर कुमुद ने बताया कि लोगों क़ो उनकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी 10 सेवाओं की होम डिलीवरी के लिए निगम जल्द एक ऐप जारी कर रहा है। इस ऐप में 10000 कौशल युवाओं का डाटा होगा, जिन्हें रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.