पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहिमाचल प्रदेश पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन में देश में नंबर वन पर है। पासपोर्ट वेरिफिकेशन का काम पुलिस डेढ़ दिन में निपटा रही है, जिसे देश भर में सराहा गया है। एक तरफ पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में जहां प्रदेश की पुलिस सवालों के घेरे में आ चुकी हैं, वहीं दूसरी तरफ पासपोर्ट वेरिफिकेशन में बेहतरीन काम के चलते विभाग को देश में पहले स्थान पर रखा गया है। पुलिस पासपोर्ट वेरिफिकेशन के काम को महीनों में नहीं अब एक या डेढ़ दिन में पूरा कर रही है।
पहले लगते थे 50 से 70 दिन
पिछले 8 साल के रिकॉर्ड को देखा जाए तो पहले पुलिस पासपोर्ट वेरिफिकेशन के काम को पूरा करने में 50 से 70 दिन का समय लगता था, जो अब धीरे-धीरे कम होकर डेढ़ दिन में पहुंच गया है। प्रदेश में पिछले साल 41542 लोगों की पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन का काम एक से डेढ़ दिन में निपटाया गया है।
वर्ष- दिन
2014- 57
2015- 45
2016- 70
2018- 12
2019- 12
2020- 5
2021- 1.67
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.