पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज दिल्ली में पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट की। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सुक्खू की प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों से यह पहली भेंट हैं, जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के लिए केंद्र से उदारतापूर्वक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सुखविंदर सुक्खू को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और केंद्र की योजनाओं में उदारता के साथ सहयोग देने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना तथा रज्जू मार्ग के निर्माण के लिए पर्वतमाला योजना को प्रदेश में सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हिमाचली शॉल, टोपी तथा स्मृति चिन्ह् भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने सुखविंदर सुक्खू को हिमाचल का मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं और प्रदेश को हर सम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।
केंद्र से मौसम वेधशालाएं स्थापित करने का आग्रह
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह से राज्य में कृषि, बागवानी और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अत्याधुनिक तकनीकें अपनाने और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के किसी एक राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग स्थापित करने पर विचार कर रही है, ताकि कैंसर रोगियों को प्रदेश में ही रेडिएशन थैरेपी का उपचार प्रदान कर उनके समय और संसाधनों की बचत की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने पर विशेष बल दिया जाना समय की मांग है और उन्होंने इसके लिए केंद्र से तकनीकी सहायता प्रदान करने, बागवानी और कृषि विभाग के अधिकारियों के लिए अनुकूलन (ओरिन्टेशन) कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही नई तकनीकों से परिचित करवाने में सहयोग का आग्रह किया।
मंत्रियों के खाली पद भरने को लेकर मंत्रणासूत्रों की मानें तो देर रात तक दिल्ली में कैबिनेट में मंत्रियों के खाली पड़े तीन पद भरने को लेकर भी सीएम ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ चर्चा की है। इस दौरान बोर्ड-निगमों में तैनाती को लेकर भी चर्चा की गई।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.