पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छुटि्टयां मनाने शिमला पहुंची प्रियंका गांधी:पति और बच्चे भी आए साथ; 20 सितंबर को सोनिया गांधी के आने की भी संभावना, पंजाब की स्थिति का ले रहीं छराबड़ा से जायजा

शिमला2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पति रॉबर्ट के साथ प्रियंका गांधी का फाइल फोटो। - Money Bhaskar
पति रॉबर्ट के साथ प्रियंका गांधी का फाइल फोटो।

पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा छुटि्टयां मनाने परिवार संग शिमला पहुंच चुकी हैं। यहां से वह पंजाब में चल रही उथल-पुथल का जायजा ले रही हैं। अपने परिवार समेत प्रियंका गांधी छराबड़ा स्थित अपने घर की हैं। अमूमन उनका शिमला आना-जाना लगा रहता है, लेकिन इस बार वहां शिमला तब पहुंची हैं, जब हिमाचल के पड़ोसी राज्य पंजाब में कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष और उनकी मां सोनिया गांधी के भी शिमला पहुंचने की सूचना है। 20 सितंबर को वह शिमला पहुंच सकती हैं। सूत्र बता रहे हैं कि पंजाब में जिस तरह कांग्रेस में बवाल चला हुआ है, ऐसे में उनका शिमला का दौरा रद्द भी हो सकता है, लेकिन अभी तक उनके यहां पर आने की संभावना बनी हुई है।

छराबड़ा स्थित प्रियंका गांधी का घर।
छराबड़ा स्थित प्रियंका गांधी का घर।

शनिवार को शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को अपने परिवार समेत छराबड़ा स्थित अपने घर पहुंची थीं। प्रियंका गांधी ने यह घर पहाड़ी शैली के आधार पर बनवाया है। कई बार वह घर को तुड़वाकर दोबारा बनवा चुकी हैं। घर के आसपास किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। इससे पहले वह जून में यहां आई थीं और 4 दिन रह कर गई थीं। मार्च 2021 में भी प्रियंका गर्मियों में यहां के सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने आई थीं।

वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस ने छराबड़ा में उनके घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। हालांकि, उनका हिमाचल के नेताओं से मिलने का किसी तरह का प्लान नहीं है। उनका यह दौरा बिल्कुल निजी है और वह यहां पर छुट्टियां मनाने आई हैं। 3 से 4 दिन तक उनके यहां पर रुकने का प्लान है। यह दिन कम या बढ़ भी सकते हैं।

छराबड़ा में है प्रियंका का आशियाना बेहद खूबसूरत
प्रियंका गांधी का घर शिमला से 13 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से 8 हजार फीट की ऊंचाई पर छराबड़ा में है। घर को पहाड़ी शैली में बनाया गया है। इंटीरियर में देवदार की लकड़ी से सजावट की गई है। मकान के चारों तरफ हरियाली और पाइन के खूबसूरत पेड़ हैं। सामने हिमालय के बर्फ से ढंके पहाड़ नजर आते हैं। प्रियंका के घर पर स्लेट मंडी का ही लगा है। इससे पहले, शैली पसंद न आने पर निर्माणाधीन मकान को तुड़वाया भी गया था। जंजहली घाटी के मुरहाग निवासी ठेकेदार प्यारे राम ने प्रियंका के मकान के निर्माण का ठेका लिया था।

खबरें और भी हैं...