पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिमाचल आएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को हिमाचल आने का निमंत्रण दिया है। इस मौके पर सिरमौर में के विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गिरी पार के लोगों को हाटी समुदाय का दर्जा मिल सकता है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य अनंत नायक से दिल्ली में मुलाकात कर हाटी मुद्दे पर चर्चा की है। कश्यप ने उम्मीद जताते हुए कहा की जल्द ही ट्रांस-गिरी क्षेत्र को जनजातीय का दर्जा मिल जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा ने इस मामले में बड़ी मजबूती से अपना पक्ष केंद्र के समक्ष रखा है।
अमित शाह से भी मुलाकात कर हाटी को जनजातीय का दर्जा देने की मांग की
इस बैठक से पहले एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हाटी को जनजातीय का दर्जा देने के लिए मुलाकात की थी। गृह मंत्री इसके लिए काफी सकारात्मक थे।
154 पंचायतों की करीब 3 लाख आबादी को होगा फायदा
केंद्र के इस फैसले से ट्रांस-गिरी क्षेत्र की 154 पंचायतों की करीब तीन लाख आबादी को फायदा होगा। यह समुदाय सिरमौर जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में रहता है. जिसमें शिलाई, पांवटा, रेणुका और पच्छाद शामिल हैं। कश्यप ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने हमेशा हाटी समुदाय के लिए सकारात्मक रुख अपनाया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.