पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहिमाचल प्रदेश के मंडी में एक नहर के पुल के नीचे से दो बच्चियों के शव बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले आशिक के साथ घर से फरार हुई महिला ने दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था, लेकिन बाद में यार के साथ अनबन हो गई तो सवालों का सामना नहीं कर पाने की हिम्मत के चलते इस तरह नहर में फेंक गई। पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर सारे मामले से पर्दा उठा दिया और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।
घटना मंडी शहर के सुहड़ा मोहल्ला इलाके की है। नीलकंठ अस्पताल में काम करने वाले पंकज कुमार ने बताया कि रविवार सुबह वह ड्यूटी से छुट्टी करके घर जा रहा था। उसकी नजर अचानक नहर के पुल के पास फंसे दो शवों पर पड़ी। पंकज ने पहले तो इन दोनों को गुड्डी या टेडी समझा, लेकिन जब नजदीक जाकर देखा तो ये दो बच्चियों के ही शव थे। बच्चियों की उम्र करीब 3 महीने बताई जा रही है, जिन्हें अच्छे कपड़े पहनाए हुए थे। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
इसके बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर सारे मामले से पर्दा उठा दिया और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही सुबह पुलिस को यहां पर नाले में दो बच्चियों के शव मिले पुलिस ने अपना सूचना तंत्र सक्रिय कर दिया। पुलिस ने महिला तक पहुंचने के लिए मुखबिरों से मदद ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय महिला रविनगर वार्ड की रहने वाली है। बीते 1 साल से महिला अपने प्रेमी संग फरार थी। प्रेमी के साथ रहते हुए इसमें दो जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया, लेकिन जब प्रेमी के साथ अनबन शुरू हुई तो उसे दोबारा अपने ससुराल की याद आ गई।
17 सितंबर की रात को यह महिला मंडी शहर पहुंची और अपने ससुराल जाने से पहले दोनों नवजात बच्चियों को खड्ड में जिंदा फेंक आई, ताकि ससुराल जाते वक्त को यह सवाल ना पूछ सके कि यह बच्चियां किसकी है। पुलिस ने अब महिला को हिरासत में ले लिया है सारे मामले पर से पर्दा उठ गया है। आईपीसी की धारा 317 और 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.