पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुंदरनगर में चरस समेत 2 गिरफ्तार:पंजाब में जालंधर के रहने वाले आरोपी, गियर बॉक्स में छुपाया था नशा, चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर पकड़े

सुंदरनगर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर कांगू के पास नाकाबंदी कर चेकिंग करती पुलिस। - Money Bhaskar
चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर कांगू के पास नाकाबंदी कर चेकिंग करती पुलिस।

मंडी जिले की सुंदरनगर पुलिस थाने के अंतर्गत पुलिस चौकी सलापड ने मनाली से चंडीगढ़ जा रहे 2 कार सवार युवकों से से 566 ग्राम चरस बरामद की है। गाड़ी की तलाशी लेने पर चरस बरामद हुई। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सलापड पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने कमल किशोर आरक्षी और होमगार्ड जवान धर्मदास के साथ चंडीगढ-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांगू में नाका लगा रखा था। इसी दौरान एक कार को जांच के लिए रोका गया। उसमें सवार दो युवकों से पूछताछ की गई। शक होने पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली। जिसमें कार के गियर बॉक्स में प्लास्टिक बैग में 566 ग्राम चरस बरामद की गई।

आरोपियों की पहचान सागर बबर उम्र 22 वर्ष निवासी शेर सिंह कॉलोनी और सुधांशु उम्र 20 वर्ष मॉडल हाउस जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। DSP सुंदरनगर दिनेश कुमार ने कहा कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...