पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुंदरनगर में व्यक्ति ने किया सुसाइड:घर से 100 मीटर दूर पेड़ से रस्सी बांधकर लगाया फंदा, 22 जनवरी से था लापता

सुंदरनगर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हिमाचल के मंडी स्थित सुंदरनगर में एक व्यक्ति ने घर से करीब 100 मीटर दूर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय नागेंद्र कुमार पुत्र बंशी राम निवासी गांव बाहोट डाकघर चतरोखड़ी तहसील सुंदरनगर ने गत रोज अपने घर से करीब 100 मीटर दूर पेड़ की टहनी से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और सारे पहलुओं की जांच कर शव को कब्जे में लेकर अगली प्रक्रिया शुरू की।

4 साल पहले सड़क दुर्घटना में आई गंभीर चोटें
पत्नी व बेटे के अनुसार मृतक की करीब 4 साल पहले सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं। उसके बाद से वह दिमाग में चोट लगने के कारण मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान रहता था। मृतक घर से 22 जनवरी से गायब था। सब जगह ढूंढने पर भी कोई पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...