पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जोगेंद्रनगर और पधर में बारिश के साथ ओलावृष्टि:मंडी-पठानकोट NH पर बिछी सफेद चादर, किसानों की धनिया-लहसुन की फसल को नुकसान

पधर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी पठानकोट NH पर ओलवृष्टि के कारण बिछी सफेद चादर। - Money Bhaskar
मंडी पठानकोट NH पर ओलवृष्टि के कारण बिछी सफेद चादर।

हिमाचल में मंडी के जोगेंद्रनगर और पधर क्षेत्र में बुधवार रात तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ओले गिरने की वजह से किसानों कही धनिया, लहसुन, प्यास और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है।

ओलावृष्टि की वजह से मंडी-पठानकोट NH पर सफेद चादर बिछ गई। जिससे थोड़ी देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। लगभग आधा घंटा बाद ओलावृष्टि के पिघलने पर हालात सामान्य होने के बाद यातायात सुचारु हो पाया।

जोगेंद्रनगर और पधर क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
जोगेंद्रनगर और पधर क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।

किसानों में रामशरण, भादर सिंह, रमेश, मखौली राम और खेम सिंह आदि ने कहा कि भारी ओलावृष्टि होने से उनकी फसलों को खासा नुकसान हुआ है। गुरुवार सुबह धूप खिली है, जिसे देखने से लगता है कि लोगों को मौसम खराब होने से आज कुछ निजात मिलेगी।

खबरें और भी हैं...